सभी डाइट प्लान देखें

Related condition: cirrhosis · Request a consultation

चिकित्सीय आहार मार्गदर्शिका

लिवर सिरोसिस आहार तालिका (Liver Cirrhosis Diet Plan)

मांसपेशियों की मजबूती, पेट में सूजन रोकने एवं लिवर सुरक्षा हेतु चिकित्सीय आहार निर्देश।

रोगी शिक्षा — चिकित्सकीय समीक्षा लंबितअपडेट: 5 अक्टूबर 2026
लिवर सिरोसिस आहार तालिका (Liver Cirrhosis Diet Plan)

आहार विवरण

लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) में लिवर की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे शरीर में प्रोटीन का चयापचय और विषैले पदार्थों की सफाई प्रभावित होती है। डॉ. राजेन्द्र भाटी (DM Gastroenterology) द्वारा अनुशंसित यह विशेष डाइट चार्ट मरीज को पर्याप्त कैलोरी, नियंत्रित नमक और आवश्यक प्रोटीन प्रदान करता है ताकि कुपोषण और जटिलताओं (जैसे पेट में पानी भरना) से बचा जा सके।

यह आहार किसे अपनाना चाहिए?

लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) से पीड़ित सभी मरीज
पेट में पानी भरने (Ascites) या पैरों में सूजन वाले मरीज
क्रॉनिक लिवर डिजीज (CLD) और फैटी लिवर एडवांस स्टेज के रोगी
लिवर कमजोरी एवं अत्यधिक वजन घटने / मांसपेशियों के क्षय से ग्रसित व्यक्ति

क्या खाएं (Foods to Eat)

  • दालें: मूंग, मसूर, तूर (अरहर)
  • फलियां: राजमा, चना, लोबिया
  • डेयरी व सोया: पनीर, ताजा दही, दूध, सोया चंक्स
  • मांसाहारी (Non-Veg): अंडा, स्किनलेस चिकन (Skinless Chicken), मछली (Grilled Fish)
  • सब्जियां व फल: ताजी हरी सब्जियां, सेब, पपीता, अमरूद, संतरा (acidity होने पर न लें)
  • अनाज: गेहूं, ज्वार, बाजरा, ओट्स, दलिया

क्या न खाएं (Foods to Avoid)

  • पूरी तरह बंद करें: शराब (Alcohol) – किसी भी मात्रा में नहीं
  • पूरी तरह बंद करें: कच्चा समुद्री भोजन (Raw oysters, sushi आदि)
  • अधिक नमक वाले पदार्थ: अचार, पापड़, नमकीन, चिप्स, भुजिया, instant noodles, प्रोसेस्ड फूड
  • तली-भुनी चीजें: समोसा, कचौरी, पकोड़े, फास्ट फूड
  • मीठी चीजें: मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स, packaged juices
  • प्रोसेस्ड मीट: सॉसेज (Sausages), सलामी (Salami), बेकन (Bacon)

विशेष रसोई सलाह (Special Cooking Advice)

दिन में 5–6 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करें। हर 3–4 घंटे में कुछ न कुछ खाएं।
लंबे समय तक खाली पेट (Fasting) न रहें, क्योंकि सिरोसिस में लिवर ग्लाइकोजन स्टोर नहीं कर पाता।
रात को सोने से पहले (10–11 बजे) प्रोटीन युक्त snack (जैसे 1 गिलास दूध, दही या पनीर) अवश्य लें।
रोजाना पर्याप्त कैलोरी और प्रोटीन लें। वजन बहुत कम होने पर भोजन की मात्रा बढ़ाएं।
कब्ज (Constipation) से बचें और डॉक्टर की दवाएं नियमित रूप से लें।

प्रोटीन की आवश्यकता एवं महत्वपूर्ण स्रोत

अधिकांश मरीजों को 1.2–1.5 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम वजन प्रति दिन लेना चाहिए।
उदा: यदि आपका वजन 60 किलोग्राम है, तो लगभग 72–90 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन लें।
प्रोटीन के अच्छे स्रोत: दालें, पनीर, दही, दूध, सोया चंक्स, अंडा, स्किनलेस चिकन, मछली।
महत्वपूर्ण: प्रोटीन बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि प्रोटीन रोकने से मांसपेशियां कमजोर (Muscle wasting) हो जाती हैं।

नमक एवं सोडियम की सीमा (सूजन व पेट पानी रोकने हेतु)

यदि पेट में पानी (Ascites) या पैरों में सूजन है, तो सोडियम (Sodium) लगभग 2 ग्राम/दिन ही लें।
यानी पूरे दिन में अधिकतम लगभग 5 ग्राम नमक (1 छोटी चम्मच) इस्तेमाल करें।
ऊपर से कच्चा नमक (Table salt) कभी न डालें।
पैकेट वाले, बेकरी और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से पूरी तरह बचें।

दवाइयों एवं पेनकिलर्स में विशेष सावधानी

बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी herbal products, आयुर्वेदिक दवाएं, काढ़े, सप्लीमेंट्स या liver detox products का उपयोग न करें।
दर्द की गोलियां (Painkillers) जैसे Diclofenac, Ibuprofen, Naproxen, Ketorolac आदि से बचें, क्योंकि ये किडनी और लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Antibiotics केवल डॉक्टर की सलाह से लें, क्योंकि कुछ एंटीबायोटिक्स लिवर रोगियों में टॉक्सिक हो सकती हैं।
कोई भी नई दवा शुरू करने से पहले अपने Gastroenterologist या Liver Specialist (डॉ. राजेन्द्र भाटी) से परामर्श लें।

आपातकालीन चेतावनी के लक्षण (तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें)

अत्यधिक भ्रम या मानसिक बदलाव (Hepatic Encephalopathy / भूलने की बीमारी)
अत्यधिक कमजोरी या सुस्ती
बार-बार उल्टी होना या खून की उल्टी (Hematemesis)
काला मल (Melena / स्टूल में खून)
बुखार या पेशाब की मात्रा अचानक कम होना
पेट में पानी तेजी से बढ़ना या पेट का आकार अचानक बढ़ना
इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत अपने Gastroenterologist / Liver Specialist से संपर्क करें।

भोजन योजना एवं कैलोरी तालिका

भोजनअनुशंसित विकल्प
सुबह उठते ही (6:30 - 7:00 AM)1 गिलास पानी + 4–5 भीगे हुए बादाम
नाश्ता (8:00 - 8:30 AM)2 मूंग दाल चीला / वेज उपमा / पोहा + 1 कटोरी दही या 2 उबले अंडे + ओट्स / दलिया
मिड-मॉर्निंग (10:30 - 11:00 AM)1 फल (सेब, पपीता, अमरूद या संतरा - acidity हो तो संतरा न लें)
दोपहर का भोजन (1:00 - 1:30 PM)2–3 रोटी + 1 कटोरी दाल + 1 कटोरी ताजी सब्जी + सलाद + 1 कटोरी दही या 100–150 ग्राम ग्रिल्ड चिकन / मछली
शाम का नाश्ता (4:30 - 5:00 PM)भुना चना / स्प्राउट्स / उबला अंडा / कम नमक वाली ताजी छाछ
रात का भोजन (8:00 - 8:30 PM)2 रोटी + दाल + सब्जी + 100–150 ग्राम पनीर / सोया चंक्स या 100–150 ग्राम चिकन / मछली
सोने से पहले (10:00 - 10:30 PM)1 गिलास गुनगुना दूध या 1 कटोरी दही / 50g पनीर / प्रोटीन युक्त हल्का स्नैक (Late Night Snack)

सामान्य प्रश्नोत्तर

आहार संबंधी जानकारी

  • सिरोसिस के रोगियों में रात का लेट-नाइट स्नैक (Late Night Snack) अनिवार्य है ताकि रातभर मांसपेशियों का क्षय न हो।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दर्द की दवा (Painkillers) न लें।
  • पेट में पानी या पैरों में सूजन होने पर नमक की मात्रा 1 छोटी चम्मच प्रतिदिन तक सीमित रखें।

आहार योजना साझा करें

कस्टमाइज्ड आहार योजना चाहिए?

डॉ. राजेंद्र भाटी से मिलकर अपनी समस्याओं के अनुसार व्यक्तिगत प्लान तैयार करवाएं।

परामर्श बुक करें