सभी डाइट प्लान देखें

Related condition: fatty liver · Request a consultation

चिकित्सीय आहार मार्गदर्शिका

वजन घटाने हेतु आहार तालिका (1200 Kcal, 1600 Kcal एवं 2000 Kcal)

कैलोरी-नियंत्रित चिकित्सीय आहार योजना (1200, 1600 एवं 2000 Kcal के लिए प्लान 1 से 8)।

रोगी शिक्षा — चिकित्सकीय समीक्षा लंबितअपडेट: 5 अक्टूबर 2026
वजन घटाने हेतु आहार तालिका (1200 Kcal, 1600 Kcal एवं 2000 Kcal)

आहार विवरण

ये अलग-अलग कैलोरी स्तरों के उदाहरण हैं, व्यक्तिगत आहार निर्देश नहीं। उचित योजना के लिए चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें। सभी लोगों के लिए एक ही योजना उपयुक्त नहीं होती।

यह आहार किसे अपनाना चाहिए?

सुरक्षित और स्थायी वजन घटाने (0.5 - 1 किग्रा/सप्ताह) की इच्छा रखने वाले व्यक्ति
नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD ग्रेड 1 व ग्रेड 2) के मरीज
मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस या मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित रोगी
लिवर स्वास्थ्य के अनुकूल कैलोरी-नापे भारतीय भोजन दिनचर्या चाहने वाले लोग

क्या खाएं (Foods to Eat)

  • उच्च फाइबर अनाज: ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, बाजरा, ज्वार, मिस्सी रोटी, मक्के की रोटी
  • हल्का प्रोटीन: मूंग दाल, तूर दाल, चना दाल, अंडे की सफेदी, स्किनलेस चिकन, ग्रिल्ड फिश, कम वसा वाला दही/पनीर
  • हरी सब्जियां: लौकी, तोरई, भिंडी, पालक, गोभी, फली, टमाटर, खीरा, चुकंदर
  • कम जीआई वाले फल: सेब, पपीता, अमरूद, अनार, चीकू, मौसमी, संतरा
  • हेल्दी स्नैक्स: भीगे बादाम, अखरोट, भुना चना, मखाना, ताजा मट्ठा (छाछ)

क्या न खाएं (Foods to Avoid)

  • रिफाइंड चीनी व बेकरी: केक, पेस्ट्री, बिस्कुट, बाजार की मिठाइयां, आइसक्रीम
  • तले-भुने खाद्य पदार्थ: समोसा, कचौरी, पकौड़े, पूरी, फ्रेंच फ्राइज
  • मीठे पेय: कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, एनर्जी ड्रिंक्स, मीठी चाय/कॉफी
  • अधिक नमक वाले प्रोसेस्ड फूड: चिप्स, नमकीन, अचार, पापड़, मैगी/नूडल्स
  • शराब एवं नशीले पदार्थ: शराब की हर मात्रा (लिवर की कोशिकाओं में वसा बढ़ाती है)

भोजन योजना एवं कैलोरी तालिका

1200 Kcal / दिन (उदाहरण — व्यक्तिगत सलाह आवश्यक)

महिलाओं, कम शारीरिक गतिविधि वाले वयस्कों या चिकित्सीय देखरेख में तीव्र कैलोरी कटौती के लिए आदर्श।

लक्ष्य: ~1200 Kcal
दैनिक मेनू विकल्प चुनें (Plan 1 से 8):
प्लाैन 1 (1131 Kcal)कुल कैलोरी: 1131 Kcal
समयभोजनमेनू (खाद्य पदार्थ)मात्रा (Portion)कैलोरी
7:00 - 7:30 AMसुबह की चाय/कॉफीचाय / कॉफी / दूध1/2 कप93 kcal
8:00 - 8:30 AMनाश्ताब्रेड + अंडे का ऑमलेट2 स्लाइस + 1 पतला246 kcal
10:30 - 11:00 AMमध्यांतरफल - सेब1 मध्यम आकार63 kcal
1:00 - 1:30 PMदोपहर का भोजनचावल + सब्जी + दाल1/2 कप + 1 1/2 कप + 1 कप329 kcal
4:00 - 4:30 PMशाम की चायचाय / कॉफी / दूध1/2 कप93 kcal
8:00 - 8:30 PMरात्रि भोजनरोटी + मिक्स सब्जी + दाल2 पतली रोटी + 1 कप + 1/2 कप307 kcal
कुल दैनिक ऊर्जा (Total Calories):1131 kcal

सामान्य प्रश्नोत्तर

आहार संबंधी जानकारी

  • अपनी ऊंचाई, वजन, शारीरिक गतिविधि और वजन घटाने के लक्ष्य के अनुसार उपयुक्त कैलोरी स्तर (1200 Kcal, 1600 Kcal या 2000 Kcal) का चयन करें।
  • भोजन में विविधता बनाए रखने के लिए अपने चयनित कैलोरी स्तर में प्लान 1 से प्लान 8 के बीच बदलते रहें।
  • शरीर के चयापचय और लिवर की सफाई के लिए रोजाना 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं।
  • आहार के साथ-साथ रोजाना 30-45 मिनट तेजwalk या व्यायाम अवश्य करें।

आहार योजना साझा करें

कस्टमाइज्ड आहार योजना चाहिए?

डॉ. राजेंद्र भाटी से मिलकर अपनी समस्याओं के अनुसार व्यक्तिगत प्लान तैयार करवाएं।

परामर्श बुक करें